BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2024, 6:27 pm
KHABAR : यात्रियों की बल्ले-बल्ले, भोपाल से दिल्ली के सफर में 30 मिनट की होगी बचत, नए साल से रेलवे उठाने जा रहा यह कदम, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। रेल प्रशासन ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने पर काम कर रहा है। आने वाले दिनों में वंदेभारत, शताब्दी व राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों की स्पीड 130 किमी प्रतिघंटा से बढ़कर 160 किमी होगी। इससे भोपाल व दिल्ली जाने वाले यात्रियों के 25 से 30 मिनट तक की बचत होगी। बीना से धौलपुर के बीच शताब्दी 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी जो अभी इस सेक्शन में 130 की स्पीड से चलती है। बीना से धौलपुर के बीच तीसरी रेल लाइन का काम दिसंबर में पूरा हो जाएगा। नई दिल्ली तक पहुंचने में करीब 30 मिनट की बचत होने से यात्रियों को नई दिल्ली स्टेशन से मेट्रो पकड़ने में आसानी हो जाएगी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया का कहना है कि रेल मंत्रालय की हरी झंडी के बाद ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी।


राजधानी एक्स. और  वंदे भारत का समय भी बचेगा
शताब्दी का नई दिल्ली पहुंचने का समय रात 11ः50 की जगह 11ः20 बजे हो जाएगा। यहां मेट्रो रात 11ः30 बजे तक ही मिलती है। इस तरह स्टेशन से मेट्रो पकड़ना आसान हो जाएगा। इसी तरह वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों का यात्रा समय भी करीब इतना ही बचने लगेगा।अभी आगरा से नई दिल्ली तक शताब्दी, राजधानी और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। बीना से धौलपुर तक ट्रैक पर थिक वेब स्विच का इंस्टॉलेशन भी अंतिम चरण में है। 


समय की होगी बचत 
भारतीय रेल मिशन 160 किमी. प्रति घंटे पर कार्य कर रही है। वर्तमान में एलएचबी कोच वाली ट्रेनों की गति 110 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। वहीं, शताब्दी, वंदेभारत, गतिमान और राजधानी जैसी ट्रेनों की गति को 130 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 160 किमी प्रति घंटा करने की योजना है। इसके लिए रेलवे ट्रैक को मजबूत और तकनीक को अपग्रेड कर रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE