BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2024, 6:37 pm
KHABAR : कैबिनेट मंत्री के हीरा उद्योग प्रोजेक्ट को सीएम ने दी हरी झंडी, 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री करेंगे जमीन का भूमि पूजन, पढे़ खबर

Share On:-

अलीराजपुर। कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के हीरा उद्योग लगाने के प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दे दी है। कल यानी 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री हीरा उद्योग की जमीन का भूमि पूजन करेंगे। अलीराजपुर जिले के ग्राम छकतला और बखतगढ़ क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर हीरे तराशने के कार्य किया जा रहा है।


मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के ग्राम छकतला एवं बखतगढ़ क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर हीरे तराशने के कार्य किया जा रहा है। आमतौर पर क्षेत्र के कुशल कारीगरों में हीरे तराशने का हुनर होने के बावजूद उन्हें गुजरात जाकर कार्य करना पड़ता है, साथ ही इससे जिले के कुशल कारीगरों के पलायन की समस्या भी बढ़ती है।


इसी को लेकर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने हीरा उद्योग लगाने के प्रोजेक्ट के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इसे हरी झंडी दे दि। वही कल यानी 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव अलीराजपुर दौरे के दौरान हीरा उद्योग के लिए भूमि पूजन भी करेंगे।


हीरा उद्योग अलीराजपुर जिले में लगने से कुशल कारीगरों को गुजरात की ओर मजदूरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा। कारीगर करीब 25 से 30 हजार महीना अपने जिले में ही कमा पाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE