BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2024, 7:09 pm
BIG NEWS : हंगामेदार रहा नीमच नगर पालिका परिषद का विशेष सम्मेलन, सर्वसम्मति से पारित हुए ये तीन प्रस्ताव, पार्षद किरण शर्मा ने उठाया खेत क्रमांक 81 का मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच के हंगामेदार विशेष सम्मेलन में आज तीनों प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गए। जिसमें जैन दिवाकर अहिंसा सर्किल व जैन दिवाकर द्वार निर्माण की अनुमति, बघाना में हनुमान नगर के सामने वाले मार्ग का नाम स्वर्गीय रामनारायण अहीर के नाम से स्वीकृति बाबत और ब्रह्माकुमारी आश्रम के सामने चौराहा विकसित करने वाले विषय पर उपस्थित सभी पार्षदों ने अपनी सहमति दी। 

परिषद की बैठक में नीरज अहीर ने छत्तीस बी के विवादित भूखंड क्रमांक 1056 का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि बघाना में, फिरोजशाह पेट्रोल के सामने, मेट्रो स्कूल के आसपास और अन्य जगहों पर प्री कास्ट खड़ी कर जमीनों के खुद बुर्द करने के मामले चल रहे हैं। जिनकी जांच की जाए। जमीनों के मामले को लेकर भाजपा कांग्रेस के पार्षदों ने भी अपनी आवाज परिषद की बैठक में उठाई। पार्षद किरण शर्मा ने वृंदावन कॉलोनी और माणक टॉकीज खेत क्रमांक आठ एक का मामला उठाया। परिषद की बैठक में जलकर और अवैध नल कनेक्शन का मुद्दा भी छाया रहा। 

पार्षदों का कहना था कि अवैध नल कनेक्शन पर क्या कार्रवाई हो रही है, यह परिषद के संज्ञान में लाया जाए। वही छाया जायसवाल ने कहा कि नल कनेक्शन देने की प्रक्रिया सरल बनाई जाना चाहिए।योगेश प्रजापत ने कहा कि नगर पालिका में झूठी प्रोसीडिंग लिखी जा रही है प्रोसेडिंग पार्षदों को अगले 24 घंटे में मिलनी चाहिए जिस पर भाजपा के पार्षद होना सहमति जताई। शशि कल्याणी ने चौदह एक के भूखंड क्रमांक 7 और 8 को लेकर अपनी बात रखी। पार्षदों का कहना था कि सरकारी संपत्ति पर लोग अवैध रूप से निगाह गड़ाए बैठे हैं। दारा सिंह यादव ने नीमच सिटी के डामरीकरण का राजेश लालवानी ने बंगला बगीचा व्यवस्थापन को लेकर 70 साल के वृद्ध की व्यक्ति के साथ हो रहे हैं अन्याय का मुद्दा उठाया। 

बैठक के आखिर में टीचर्स कॉलोनी की एक प्रकरण में नामांतरण को लेकर पार्षद वीरेंद्र पाटीदार और नगर पालिका अधिकारी टेकचंद बुनकर के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि वीरेंद्र पाटीदार ने टेकचंद बुनकर पर रुपए के लेन-देन के आरोप मढ़ दिए। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि नगर परिषद की बैठक में तीनों प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गए हैं।भूखंड,अवैध ढंग से प्री कास्ट लगाने, जलकर और अन्य मामले जो परिषद की बैठक में आए हैं, उनकी जांच कर त्वरित निर्णय लिया जाएगा। पार्षदों ने यह भी कहा कि नगर पालिका के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन में 500 शिकायत दर्ज है, जो यह दर्शाती है कि जनता नगर पालिका की कार्य प्रणाली से त्रस्त है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE