नीमच। धानुका फैक्ट्री नीमच पर 11वीं बटालियन एनडीआरएफ द्वारा सी.बी.आर.एन.एवं फायर सेफ्टी की मॉक ड्रील का आयोजन बुधवार को किया गया। अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ एवं एन.डी.आर.एफ.के कमांडेंड ए.एस.सिकंदर, कंपनी कमांडर सत्यजीत एवं एनडीआरएफ की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन मॉकड्रील की गई। इस मौके पर जिला सेनानी होमगार्ड युवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्लाटून कमांडर एवं एस.डी.ई.आर.एफ.के जवानों तथा फायर एवं पुलिस प्रशासन और अन्य प्रशासनिक संयुक्त टीम द्वारा आपदा मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया गया।