BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2024, 8:27 pm
REPORT : सफलता की कहानी- स्‍व-सहायता समूह से जुड़कर किराना दुकान का सफलतापूर्वक संचालन कर रही है रेखा, बनी आत्‍मनिर्भर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के मनासा तहसील के ग्राम पड़दा में चारभुजा स्‍व-सहायता समूह से जुडकर रेखा मोदी आर्थि‍क रूप से आत्‍मनिर्भर बन गई है। वह समूह के माध्‍यम से किराना दुकान का सफलतापूर्वक संचालन कर प्रति माह 25 हजार रूपये की आमदनी प्राप्‍त कर रही हैं।

स्‍व-सहायता समूह से जुडकर रेखा न केवल किराना दुकान का संचालन कर रही है, बल्कि फोटोकापी, सब्‍जी उत्‍पादन मनिहारी की दुकान भी संचालित कर रही हैं। इस समूह से अन्‍य महिलाएं भी जुडी हुई है और वे प्रतिवर्ष 1.22 लाख रूपये की आमदनी प्राप्‍त कर रही हैं। समूह से जुड़ने से पहले रेखा गृहणी के रूप में कार्य करती थी और उसकी आर्थिक स्थिति‍ भी ठीक नहीं थी। स्‍व-सहायता समूह से जुड़कर रेखा की पहचान अब किराना दुकान संचालक के रूप में हो गई हैं।

इस तरह स्‍व-सहायता समूह से जुड़कर रेखा ने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली हैं। स्‍व-सहायता समूह की वजह से रेखा के जीवन एवं परिवार में काफी बदलाव आया हैं। वे आज महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE