BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2024, 10:44 am
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का अलीराजपुर दौरा, 17 दिसंबर को पेश होगा पहला सप्लीमेंट्री बजट, मुख्यमंत्री आज देंगे एक साल का रिपोर्ट कार्ड, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अलीराजपुर दौरे पर रहेंगे। छकतला में 1700 करोड़ से अधिक की लागत से बने सोंडवा उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन करेंगे। जिले के 169 ग्रामों की 55 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होगी। पीने के पानी की उपलब्धता बढ़ेगी। जल संसाधन विभाग के साथ लोक सेवा यांत्रिकी विभाग सहित कई अन्य विभागों की योजनाओं का भूमि-पूजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृष्ण प्रणामी संप्रदाय के कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। 


17 दिसंबर को पेश होगा पहला सप्लीमेंट्री बजट
मध्य प्रदेश विधानसभा पहला सप्लीमेंट्री बजट 17 दिसंबर को पेश होगा। 20 हजार करोड़ से अधिक का सप्लीमेंट्री बजट हो सकता है। 3 महीने के लिए योजनाओं को गति देने के लिए सरकार शीतकालीन सत्र में बजट पेश करेगी। मोहन सरकार कैबिनेट में अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को समर्थन दे चुकी है। साल 2025-26 में मुख्य बजट पेश करने की तैयारी भी शुरू हो गई है। वित्त विभाग ने 15 जनवरी तक विभागों से सुझाव मांगे गए हैं।


सीएम पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
सीएम डॉ. मोहन यादव आज अपने एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड  पेश करेंगे। सुबह 11 बजे मिंटो हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देंगे। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा रखेंगे। समर्पण, सेवा, सुशासन, संस्कृति, त्योहार पर फोकस रहेगा। सीएम घोषणापत्र के किए वादे भी बताएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE