रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नीमच-रतलाम के मध्य लगभग 132 किलोमीटर खंड का दोहरीकरण कार्य प्रगति पर है तथा वर्तमान में लगभग 35 किलोमीटर खंड में दोहरीकरण कार्य पूर्ण कर यातायात के लिए खोल दिया गया है तथा शेष खंडों में भी शीघ्रता से दोहरीकरण कार्य किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दोहरीकरण कार्य के तहत मंदसौर में निर्मित रोड अंडर ब्रिज संख्या 365 ए का विस्तार किया जाना है। इस हेतु 12 दिसम्बर, 2024 को प्रातः 09.00 बजे से 12 फरवरी, 2025 को प्रातः 09.00 बजे तक ब्लॉक प्रस्तावित है। इस दौरान अंडर ब्रिज संख्या 365 ए से आवागमन बंद रहेगा।
इस समायवधि में असुविधा से बचने के लिए सड़क उपयोगकर्ता संजीत रोड एवं अन्य उपलब्ध सड़क मार्ग का उपयोग करें ।