देवास। अचानक तापमान में गिरावट और चल रही शीतलहर को देखते हुए बुधवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने स्कूल समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया की तापमान में गिरावट को लेकर बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कक्षा 1 से 8वीं में शासकीय व अशासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्कूल सुबह 9 बजे से करने के निर्देश दिए गए है। आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।