देवास। अलंकार मार्केट में नगर निगम की टीम आज अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी इस दौरान नगर निगम के टीम द्वारा जब अतिक्रमण हटाया जा रहा था तो यहां पर विरोध भी सामने आया जहां स्थानीय लोगों सहित पूर्व पार्षद भी नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए नजर आए जहां नगर निगम अधिकारी और पूर्व पार्षद के बीच बहस बाजी भी देखने को मिली। नगर निगम के अधिकारी हरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आज अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी।