BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2024, 1:25 pm
NEWS : जिला स्तरीय कैरियर कांउसलिंग एवं साईबर जागरूकता के माध्यम से विद्यालयों के विद्यार्थियों से जिला कलक्टर हुए रूबरू, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जिला स्तरीय कैरियर कांउसलिंग एवं साईबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। दिनांक 11 दिसम्बर 2024 को इन्दिरा गाँधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में श्रीमान जिला कलक्टर महोदय के मुख्य आतिथ्य में बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजनान्तर्गत जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जिला स्तरीय कैरियर कांउसलिंग एवं साईबर जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न सत्रो एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यक्रम में गुड-टच-बैड टच एवं साईबर क्राइम जागरूकता हेतु लघु फिल्म दिखाई गयी, साथ ही डिजीटल टेक्नोलॉजी एवं सोशल मीडिया की उपयोगिता एवं दुष्परिणामों के बारे मे विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में बालक बालिकाओं के भविष्य से जुड़े सवाल जिसमें एक लोक सेवक बनने का प्रारम्भ से लेकर लक्ष्य की प्राप्ति तक का सफर जिला कलक्टर की जुबानी साझा किया गया। बालक बालिकाओं के जुड़े सवाल करियर तय करने में परिवार की भूमिका एवं उसे प्राप्त करने में आने वाली चुनौतियों से किस प्रकार समाधान किया जा सकेगा इस विषय पर जिला कलक्टर महोदय द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। जिला कलक्टर ने बताया कि किस प्रकार से हम हमारे लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध होकर, अनुशासित होकर मार्ग में आने वाले डिस्ट्रेक्शन को दूर कर हम अपने सपनों को नये पंख नई उड़ान नई ऊचांई देकर अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के इसी क्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राकेश पुरोहित ने बताया कि किस तरह से एक बालक जीवन में सफलता प्राप्त करने में अध्यात्म के साथ वैज्ञानिक एवं वर्तमान समय की मांग इन्टरनेट का समन्वय कर प्रभावी उपयोग करते हुए सकारात्मक एवं ऊर्जावान होकर बेहतर करियर का निर्माण हो सके।

कार्यक्रम के इसी क्रम में श्री अशोक लोढ़ा जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी एवं एवं मानस त्रिवेदी साईबर एक्सपर्ट द्वारा साईबर क्राइम अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए साईबर क्राइम से होने वाले अपराधों बैंक ठगी, साईबर डिजिटल क्राइम आदि से किस प्रकार बचा जा सकता है। क्राइम से बचने के लिए जिन सावधानियों को ध्यान में रखना है उनको बताया गया एवं साईबर क्राइम शिकायत हेतु हेल्पलाईन नम्बर 1930 साझा किये गये।

कार्यक्रम का संयोजन, आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग चित्तौडगढ श्री राकेश तंवर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला, पुलिस उपअधीक्षक विनय, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, जिला शिक्षा अधिकारी कल्पना जी, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती रूचि भुकल एवं श्री मनीष मेघवाल, जिला समन्वयक समता भटनागर, लेखाधिकारी रवि कुमार मीणा, पर्यवेक्षक चेताली जैन, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, जेण्डर स्पेशलिस्ट रूचिका त्रिपाठी एवं अन्य विभागिय स्टॉफ सहित लगभग 1000 विद्यालय के छात्र छात्राए एवं शिक्षकगण उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूर्णिमा मेहता द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE