BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2024, 1:35 pm
KHABAR : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष आज भोपाल में, प्रदेश के 30 गंभीर मामलों पर होगी सुनवाई, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी रहेंगे मौजूद, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर गुरुवार को भोपाल में महिलाओं से संबंधित मामलों की जनसुनवाई करेंगी। यह जनसुनवाई पुराना सचिवालय में होने वाली है। दोपहर एक बजे से होने वाली जनसुनवाई में भोपाल और आस-पास के जिलों की महिलाओं को बुलाया गया है। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सुनवाई के दौरान सामने आने वाले मामलों में त्वरित निराकरण की कार्यवाही करेंगे।


जनसुनवाई के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदेश के 30 गंभीर मामलों में सुनवाई की जाएगी। इसके साथ ही भोपाल और आस-पास के जिलों से आने वाली 90 से 100 शिकायतें भी सुनी जाएंगी। रहाटकर इसके बाद भोपाल संभागायुक्त कार्यालय में महिला थानों के अफसरों और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी।


राष्ट्रीय महिला आयोग श्आपके द्वारश् कार्यक्रम में हो रही जनसुनवाई
महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग श्आपके द्वारश् कार्यक्रम कर रहा है। इसके अंतर्गत जनसुनवाई के माध्यम से शिकायतें सुनी जा रही हैं। जनसुनवाई में महिलाओं के लंबित मामलों के समाधान और उनके मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।


आयोग ने भोपाल और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को समस्याओं की जानकारी देने के लिए बुलाया है। उन्हें कहा गया है कि यदि वे किसी प्रकार की समस्या से जूझ रही हैं, तो वे जनसुनवाई में भाग लेकर आयोग तक समस्या पहुंचाएं।


महाराष्ट्र के औरंगाबाद की महापौर रही हैं विजया
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर इससे पहले 2016 से 2021 तक महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और 2007 से 2010 तक छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद ) की महापौर भी रह चुकी हैं। पुणे यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में ग्रेजुएट और इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएट विजया को महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान के लिए राष्ट्रीय कानून पुरस्कार और राष्ट्रीय साहित्यिक परिषद से सावित्री बाई फुले पुरस्कार मिल चुका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE