BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2024, 1:45 pm
BIG NEWS : राजस्थान के न्यायाधीश को ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपए और मकान की मांग करने वाली नीमच की अवनी को सश्रम कारावास की सजा, अन्य आरोपी भी साथ में इतने साल रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार शर्मा ने राजस्थान के न्यायाधीश को ब्लैकमेल कर उनसे एक करोड़ रुपए व एक मकान मांगने वाली एक महिला एवं एक अन्य आरोपी को 7-7 साल सश्रम कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया।


विशेष लोक अभियोजक राजेंद्र पोरवाल ने बताया कि फरियादी राजस्थान में न्यायाधीश हैं। उन्होंने थाना नीमच कैंट में आवेदन दिया कि उनको अवनी वैष्णव ने फेसबुक आईडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और मीडिया प्लेटफॉर्म से संपर्क करने लगी। वे सितंबर 2019 में सवाई माधोपुर में पदस्थ थे।


उस समय अवनी आई और स्वयं को नीमच का प्रतिष्ठित एडवोकेट बताते हुए सवाई माधोपुर में गणेश मंदिर के दर्शन कराने के लिए निवेदन किया तो अपने स्टॉफ से बोलकर दर्शन कराए। इसके बाद वह उनसे टेलीफोन से बातचीत करने लगी। जब ज्यादा बात करने से मना किया तो जनवरी 2020 में अवनी का कॉल आया और रोज बात करने के लिए दबाव डालने लगी। बोली वह झूठे अपराध में फंसा देगी।


आरोपी का असली नाम अंजू बैरागी है और फर्जी इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज तैयार कर बड़े पैमाने पर ठगी करती है। मामले में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राकेशकुमार शर्मा ने अरुणा उर्फ अवनी उर्फ अंजू पिता महेश बैरागी (36) निवासी नीमच को 7 वर्ष सश्रम कारावास व 11 हजार अर्थदंड से दंडित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE