सरवानिया महाराज। बच्चों को बाल्यकाल में शिक्षा समझ प्रदान कर सके इसलिए यह आयोजन मेरी समझ में बहुत महत्वपूर्ण है। यह बात अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित महिला और बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को संबोधित करते हुए पुर्व मंत्री और विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कही।
सखलेचा ने बताया कि आप के माध्यम से जो बाल्यावस्था में आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को शिक्षा प्रदान कि जा रही है उनमें अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन द्वारा बताए गए तरीको से बच्चों को शिक्षा दी जाती है तो निश्चित ही आने वाले समय में जिले के शिक्षा के स्तर में वृद्धि होगी। साथ साथ बच्चों की माताओं के स्वास्थ्य का विकास भी होगा। शहर के मोटा खरा में नव निर्मित विरेन्द्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन पर आज दोपहर को उपखंड जावद के सरवानिया महाराज, डिकेन, अठाना, जावद , बावल जोन की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ सहायिकाओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया।
आयोजन अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के बेनर तले आयोजित किया गया जिसमें अरली चाईल्ड हुड एजुकेशन को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ सहायिकाओ को प्रशिक्षण दिया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि श्रेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा , मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन उपस्थित रहे। इस अवसर पर सत्तारुढ़ दल भाजपा के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगो ने भी फाउंडेशन के कार्यक्रम में भाग लिया।
अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ सहायिकाओ को प्रशिक्षण में यह बताया कि कैसे शाला पुर्व की शिक्षा में आठ साल तक के बच्चे को शिक्षित करना है। प्राचीन पद्धति से बच्चों को संज्ञानात्मक मनोविज्ञान भावनात्मक रूप से शिक्षित कर उनके मानसिक विकास तथा शारीरिक विकास की तरफ ध्यान देना है। इस कार्य को युनिसेफ महिला और बाल विकास विभाग तथा राज्य शिक्षा केंद्र के माध्यम से पुरे देश में चलाया गया है।
आयोजन में अमेरिकन फाउंडेशन के सैय्यद ईजांन एहमद , महिला और बाल विकास विभाग के फखरुद्दीन बोहरा , मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रमिला ठाकुर, आंगनबाड़ी सुपर वाइजर आभा पाटीदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।