BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2024, 2:01 pm
BIG REPORT : सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा का इस्तीफा, 31 दिसंबर तक बने रहेंगे वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण स्कूल के प्रभारी पद पर, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण स्कूल के प्रभारी सीईओ और मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। शर्मा ने 31 दिसम्बर तक का नोटिस मुख्यमंत्री सचिवालय को भेजा है। शर्मा के इस्तीफे के बाद अब इस संस्थान के उपाध्यक्ष और नए सीईओ का पद भरा जाएगा। पिछले साल संस्थान के उपाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने इस्तीफा दे दिया था। तब से इस पद पर किसी को जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।


सुशासन स्कूल के प्रभारी सीईओ को राज्य शासन ने सीएम के ओएसडी के साथ सुशासन स्कूल में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंप रखी थी। इसके बाद फरवरी 2024 में आईएएस अफसर स्वतंत्र कुमार सिंह को हटाए जाने के बाद से यहां सीईओ की पोस्टिंग नहीं हुई तो शर्मा के पास सीईओ का भी अतिरिक्त प्रभार था।


शर्मा ने कहा कि वे पिछले तीन माह से यहां की सेवा से मुक्त होना चाह रहे थे। इसकी वजह पारिवारिक है। परिवार के सदस्य दिल्ली में रहते हैं। इसकी सहमति मिलने के बाद अब इस्तीफा दे दिया है और 31 दिसम्बर तक नोटिस पीरियड की सेवाएं देंगे। शर्मा ने अपने कार्यकाल में विवादों को लेकर कहा कि कभी किसी तरह का विवाद नहीं रहा है। सरकार की मंशा के मुताबिक काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस्तीफे की वजह निजी है, भले ही उसे कोई अन्य रूप में बताया जाए।


चतुर्वेदी के इस्तीफे के दौरान विवाद की थी चर्चा
पिछले साल शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री पद से हटने के फैसले के पहले अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण स्कूल के उपाध्यक्ष पद से प्रो. सचिव चतुर्वेदी ने इस्तीफा दिया था। तब यह बात चर्चा में थी कि लोकेश शर्मा से विवाद के चलते सचिन चतुर्वेदी ने इस्तीफा दिया है। हालांकि चतुर्वेदी ने इसे अपना व्यक्तिगत फैसला बताया था। चतुर्वेदी के इस्तीफे के बाद उपाध्यक्ष का पद रिक्त है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE