BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2024, 2:09 pm
BIG REPORT : नर्सिंग और नकल माफिया, ढाबे पर नर्सिंग के प्रेक्टिकल एग्जाम, परीक्षा देते वीडियो वायरल, नर्सिंग छात्र संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। अक्सर लोग ढाबे पर गरमा गरम और देसी लजीज खाने का स्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अब ढाबों पर खाने की जगह नकल की सामग्री परोसी जा रही और युवाओं के भविष्य में जहर घोला जा रहा है।


ग्वालियर चंबल अंचल में नर्सिंग परीक्षा और कॉलेज में होने वाली पढ़ाई पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं,क्योंकि नर्सिंग माफिया हमेशा से ही अंचल में सक्रिय रहे हैं और सीधे तौर पर जिम्मेदार अधिकारियों को खुली चुनौती देते हैं,हालत यह हो चुकी है कि अभी तक कॉलेज के अंदर नर्सिंग परीक्षा के दौरान नकल की तस्वीरे सामने आती रही है लेकिन अब तो ग्वालियर में नर्सिंग माफिया खुलेआम हाईवे किनारे ढाबों पर नकल करा रहे हैं, ग्वालियर के मुरैना रोड हाईवे पर बने एक ढाबे के बाहर जीएनएम सेकंड और थर्ड ईयर के छात्र प्रॉपर एप्रिन पहनकर एग्जाम देते हुए वीडियो में कैद हुए हैं यह एग्जाम प्रैक्टिकल का है लेकिन छात्र पास में रखी हुई कॉपी की मदद से बेधड़क नकल कर रहै है।


भोपाल में नर्सिंग छात्रों के साथ बड़ा प्रदर्शन
नकल माफिया की इस करतूत को नर्सिंग छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह गुर्जर ने उस वक्त पकड़ा, जब वह मुरैना से ग्वालियर की ओर आ रहे थे। उपेंद्र सिंह गुर्जर का कहना है कि ग्वालियर चंबल अंचल के साथ प्रदेश भर में नर्सिंग शिक्षा पर माफियाओं ने कब्जा कर रखा है जो जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की मदद से प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा में जहर घोल रहे हैं और मोटा मुनाफा कमाकर प्रदेश के युवाओं का भविष्य खत्म कर रहे हैं। उपेंद्र सिंह गुर्जर ने ऐलान किया है कि वह दो दिन बाद भोपाल में नर्सिंग छात्रों के साथ बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे हैं और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर नकल माफिया पर कार्रवाई की मांग करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE