BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2024, 2:42 pm
KHABAR : एम्स में दुर्लभ बीमारी सीटीईपीएच का इलाज, डॉक्टरों ने मरीज के खून के प्रवाह को रोका, दिल और फेफड़ों को मशीन से दिया सपोर्ट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। क्रोनिक थ्रोम्बोएम्बॉलिक पल्मोनरी हाइपरटेंशन (सीटीईपीएच) से पीड़ित 27 साल का मरीज एम्स पहुंचा। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इस दुर्लभ रोग में इलाज में देरी मौत का कारण तक बन सकती है।


ऐसे में विशेषज्ञों की टीम ने मरीज का तत्काल इलाज शुरू किया। खून के प्रवाह को पूरी तरह रोक दिया गया। मरीज के हार्ट और फेफड़ों को सपोर्ट देने के लिए एक्स्ट्राकोर्पाेरियल मेम्ब्रेन ऑक्सिजनेशन (एकमो) मशीन पर रखा गया। इस दौरान फेफड़ों और हृदय की कार्यक्षमता को बाहर से संचालित किया जाता है।


मरीज में खून के थक्के को हटाया गया। इससे उसकी जान बच सकी। यह ऑपरेशन कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. योगेश निवारिया की देखरेख में हुआ। सर्जिकल टीम में डॉ. एम किशन, डॉ. सुरेंद्र यादव, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. विक्रम वट्टी और डॉ. आदित्य सिरोही शामिल थे। एनेस्थीसिया टीम से पूजा सिंह व परफ्यूजनिस्ट वेदांत इनामदार और सुषमा सिंह भी सर्जरी का हिस्सा रहे।


क्या है सीटीईपीएच
क्रोनिक थ्रोम्बोएम्बॉलिक पल्मोनरी हाइपरटेंशन (सीटीईपीएच) एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है। यह फेफड़ों की धमनियों में रक्त के थक्कों के कारण होती है। यह बीमारी फेफड़ों की धमनियों में रक्त के प्रवाह को रोक देती है। इससे फेफड़ों में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। हृदय पर दबाव बढ़ जाता है।


इसके लक्षण
सांस लेने में परेशानी
छाती में दर्द
थकान
सीने में जकड़न
नीली त्वचा (सायनोसिस)

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE