भोपाल। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में गुरुवार को सीएम डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज सात नगरी; निकाय उपचुनाव में छह निकायों में भाजपा ने जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि किसी भी देश को आगे बढ़ाने के लिए उसके उपलब्ध संसाधनों का बेहतर से बेहतर उपयोग होना चाहिए। ऐसे में उन्होंने नदी जोड़ो की कल्पना की थी। नदी जोड़ो के माध्यम से उनका अपना विराट दर्शन था।
सच मानो तो उसमें कई लोगों को लगा था कि क्या यह संभव है। यह तो प्राकृतिक है। यह कैसे हो सकता है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमे कहा कि यह बहुत उम्दा आइडिया है इस पर आगे बढ़ना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज जी के समय में यह प्रोजेक्ट हाथ में लिया गया था। लेकिन फॉरेस्ट और कुछ-कुछ विभागों में तालमेल की कमी ये मामला अटक रहा था। हमने इसको गंभीरता से आगे किया।
केन-बेतवा प्रोजेक्ट में केवल 10ः राशि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की लगेगी। बाकी राशि केंद्र सरकार देगी। अटल जी की जयंती को जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। अटल जी का वह सपना साकार होते दिखेगा जो उन्होंने नदी जोड़ अभियान को लेकर देखा था। इसमें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लगभग 11 जिले हैं। प्रदेश के 11 जिले और बाकी के उत्तर प्रदेश के जिले हैं। कुल मिलाकर 10 लाख हेक्टेयर इलाके में इससे सिंचाई होगी।
25 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस कार्यक्रम में आने की सूचना दी है। दोपहर 1रू00 छतरपुर जिले में इस योजना का भूमि पूजन किया जाएगा।
सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में दो तरह की एयर एंबुलेंस चल रही है। जहां हवाई पट्टी है वहां एयर एंबुलेंस चल रही है और जहां हवाई पट्टी नहीं है वहां हेलीकॉप्टर से मरीजों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। अभी हाल की घटना है पन्ना में एक रिटायर्ड खनिज अधिकारी सुबह घूमने जा रहे थे और पीछे से ट्रक में उन्हें कुचल दिया उनका पैर बुरी तरह पिचक गया उन्हें तुरंत एयर लिफ्ट करके बंसल हॉस्पिटल भोपाल में भर्ती कराया और उनका पैर भले ही अलग करना पड़ा लेकिन उनकी जान बच गई।
शपथ लेते ही हमने दो मंत्रालय को एक साथ किया स्वास्थ्य मंत्रालय और चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय अलग-अलग थे। हर जगह यह एक थे। केवल हमारे राज्य में ही स्वास्थ्य मंत्रालय अलग था। मध्य प्रदेश में 2003-4 के आसपास करीब 5 मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे अब कुछ समय में पूरे मध्य प्रदेश में 51 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे।
सीएम यादव ने कहा कि, इंदौर मनमाड़ के बीच बनने वाली रेल लाइन के लिए मध्यप्रदेश में रेलवे का काम देखने के लिए अलग से ओएसडी ला रहे हैं। यह 309 किलोमीटर का लगभग 18,036 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है। इस लाइन के बनने से 4 घंटे की बचत होगी। लगभग ढाई सौ किलोमीटर का सफर बचेगा।