BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2024, 3:20 pm
BIG REPORT : महादेव सट्‌टा ऐप के प्रमोटर के साथ पं. प्रदीप मिश्रा, दुबई बुलाकर कराई कथा, भूपेश बोले- डबन इंजन का हाथ, महादेव ऐप के साथ, पढे़ खबर 

Share On:-

रायपुर। दुबई में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल नजर आए। कथा के दौरान पंडित मिश्रा ने सौरभ चंद्राकर को भाई कहा और आयोजन के लिए उनके परिवार का धन्यवाद भी किया। इस दौरान सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने कथावाचक मिश्रा पर फूल बरसाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


इस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने x कर केंद्र और राज्य सरकार पर महादेव ऐप को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक जनता को बताना चाहिए कि सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार नहीं हुआ है। झूठ बोलने के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।


दुबई में तीन दिन चली कथा
प्रदीप मिश्रा ने पहली बार भारत के बाहर जाकर कथा वाचन किया। दुबई के ली मेरिडियन होटल एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर रोड गरहौद में 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित इस कथा को महादेव सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और उसके परिवार ने आयोजित किया था।


डबल इंजन की सरकार क्या कर रही- बैज
इस पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि अब डबल इंजन की सरकार है, डबल इंजन की सरकार क्या कर रही है? सिर्फ मीडिया में बयान देने से डबल इंजन की सरकार नहीं हो जाती। इनके पास सारी ताकत है, फिर भी कुछ नहीं कर रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE