नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन में वार्ड नंबर 20 की पार्षद रानी हाजी साबिर मसूदी ने नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा और सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ के नाम एक पत्र सौंपा।रानी मसूदी ने पत्र के माध्यम से जानना चाहा है कि नकुल पिता नंद किशोर जैन, संगीता पिता संजय कुमार अग्रवाल, प्रेमलता पति निरंजन देव पाटीदार को एमओएस उल्लंघन के संबंध में जो सूचना पत्र नगर पालिका द्वारा 5 नवंबर को दिया गया था, उसके संबंध में आगे क्या कार्रवाई की गई। बताते चलें कि यह मामला लगातार तूल पकड़े हुए हैं। इस मामले में कुछ दिन पूर्व लोकायुक्त द्वारा नकुल जैन की शिकायत पर साबिर मसूदी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। अब रानी मसूदी द्वारा नकुल जैन के खिलाफ नगर पालिका के नोटिस को आधार बनाकर मोर्चा खोल दिया गया है।