BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2024, 3:46 pm
KHABAR : नीमच शहर के वार्ड नं. 18 में 35 लाख की लागत से बन रही सीसी रोड, विधायक दिलीप सिंह परिहार व नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने किया भूमिपूजन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर के वार्ड नंबर 18 स्थित अंबेडकर कॉलोनी में आज 35 लाख की लागत से निर्मित हो रहे दो सीसी रोड का भूमि पूजन विधायक दिलीप सिंह परिहार और नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा द्वारा किया गया। 
इस दौरान विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि नीमच नगर पालिका द्वारा लगातार वार्डों की दशा और दिशा सुधारने के काम किये जा रहे हैं। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि शहर में गुणवत्ता वाली सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। विकास कार्य हमारी प्राथमिकता है। 
बताते चलें कि वार्ड क्रमांक 18 अंबेडकर कॉलोनी में एक सीसी रोड 17.09 लाख रुपए की लागत से राजेश मौर्य के मकान से कान्हा भटनागर के मकान तक निर्मित होना है। वहीं दूसरा रोड 17.93 लाख रुपए की लागत से ब्रिज के पास से अंबे माता मंदिर तक निर्मित किया जाना है। 
इस अवसर पर वार्ड पार्षद रूपेंद्र ल़ोक्स, रंजना करण परमाल, सुनील कटारिया, मनोहर मोटवानी, दारा सिंह, मोहन राणावत, योगेश जैन, अशोक जोशी, दुर्गेश शर्मा, शशि कल्याणी, योगेश कवीश्वर, रामचंद्र धनगर, किरण शर्मा और वार्डवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय बाफना ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE