BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2024, 4:38 pm
BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की वेडिंग एनिवर्सरी, पत्नी प्रियदर्शनी राजे ने खास अंदाज में दी बधाई, सोशल मीडिया पर लिखा- 1,57,78,800 मूमेंट्स, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की आज वेडिंग एनिवर्सरी है। उनके समर्थक उन्हें वर्षगांठ की बधाई दे रहे हैं। उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सिंधिया के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा - 1,57,78,800 मूमेंट्स।


ज्योतिरादित्य सिंधिया की शादी 12 दिसंबर 1994 को हुई थी। इस हिसाब से उनकी शादी को आज तक 10,958 दिन हो चुके हैं। एक दिन में 24 घंटे होते हैं। 24 घंटे में 1440 मिनट होते हैं। इस हिसाब से शादी के दिन और हर दिन के मिनट को गुणा किया जाए, तो वही संख्या निकलेगी, जो प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।


जो संख्या उन्होंने लिखी है, उसे हर दिन के 1440 मिनट से भाग देंगे तो उनकी शादी के दिन से आज तक कितने दिन हुए, वह संख्या आ जाएगी। 10958 (शादी के दिन) को 1440 (एक दिन में कुल मिनट) से गुणा करने पर 1,57,78,800 आएगा। यानी इस पोस्ट के जरिए प्रियदर्शनी राजे बताना चाहती हैं कि सिंधिया के साथ उनके 1,57,78,800 मूमेंट्स हैं।


नेपाल राजघराने से ताल्लुक रखती हैं प्रियदर्शनी
ज्योतिरादित्य सिंधिया की शादी 12 दिसंबर 1994 को हुई थी। तीन दिनों तक शादी के कार्यक्रम चले थे। उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे बरोड़ा के आखिरी शासक प्रताप सिंह गायकवाड़ के बेटे कुमार संग्राम सिंह गायकवाड़ की बेटी हैं। उनकी मां भी नेपाल राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में वह रोड़ा के गायकवाड़ परिवार की राजकुमारी हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रियदर्शनी राजे पहली ही नजर में पसंद आ गई थीं।


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि साल 1991 में दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी पहली मुलाकात प्रियदर्शनी से हुई थी। तब वह अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे और प्रियदर्शनी मुंबई से ग्रेजुएशन कर रही थीं। ज्योतिरादित्य ने प्रियदर्शनी के लिए कहा था कि, ‘मैं पहले दिन से ही जानता था कि प्रियदर्शनी मेरे लिए ही बनी हैं, वही एक हैं, जिससे मैं शादी करना चाहूंगा।’

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE