BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2024, 5:51 pm
NEWS : मुख्यमंत्री भजनलाल के जन्मोत्सव पर आयोजित दिव्यांग शिविर के प्रथम दिवस 500 से अधिक उपकरणों का वितरण, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या व भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति के सौजन्य से किए भेंट, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ़। आगामी 15 दिसम्बर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मोत्सव व भाजपा सरकार के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या व श्री भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति जयपुर शाखा अजमेर के सौजन्य से 12 से 15 दिसम्बर तक स्टेशन रोड स्थित श्री केसरियाजी जैन धर्मशाला चित्तौडगढ़ में आयोजित चार दिवसीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का शुभारम्भ गुरूवार  विनोद चंद्र यति महाराज, विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, जिला प्रमुख भुपेन्द्रसिंह बड़ोली व उद्योगपति नरेन्द्र चोरड़िया द्वारा भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व पूजा अर्चना के साथ किया गया।
प्रातः 9 बजे शिविर आरम्भ से ही बड़ी संख्या में दिव्यांगजन जिनका पूर्व में रजिस्टेशन हो चुका है, अपने पात्र दस्तावेजो के साथ पहुंचे। विधायक आक्या स्वयं प्रत्येक दिव्यांगजन की सहायता करते दिखे। इस अवसर पर विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उनके जन्मोत्सव की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर चार दिवसीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन चार दिवसो में 2 हजार से अधिक दिव्यांगजनो को लाभान्वित किया जाएगा तथा जो दिव्यांग इस शिविर में आने में असमर्थ रहेंगे उन्हे आगामी दिनो में उनके घर-घर जाकर उपकरणो का वितरण किया जाएगा।
शिविर संयोजक रवि विराणी ने बताया कि चार दिवसीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में पात्र दिव्यांगजनो की सुविधा के लिये अनेक काउण्टर लगाये गये है। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। शिविर में विभाग के उप निदेशक अशिन शर्मा ने पहुंचकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।  
शिविर संरक्षक अनिल ईनाणी ने बताया कि शिविर के प्रथम दिवस गुरूवार को 30 जयपुर फुट, 12 कृत्रिम हाथ, 91 कैलीपर, 40 बैसाखी, 139 कान की मशीन, 45 व्हीलचेयर, 85 ट्राई साईकिल, 5 ब्लाईंड स्टीक, 2 कृत्रिम पेर, 78 बुजुर्ग छड़ी सहित 529 दिव्यांगजनो को उपकरण निःशुल्क वितरीत कर लाभान्वित किया गया। श्री भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति के अजमेर संभाग कोर्डिनेटर सुरेश मेहरा ने बताया कि शिविर में गोद में लाओ, चलाकर ले जाओ की तर्ज पर जयपुर फुट लगाए गए। शिविर प्रभारी कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि चारदिवसीय शिविर में प्रत्येक पात्र दिव्यांग को लाभांवित किया जायेगा। शिविर में डॉ. हसंराज शर्मा, डॉ. रंजन नश्कर, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. सुफियान खान आदि ने सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर सीकेएसबी चौयरमेन लक्ष्मण सिंह खोर, पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, भरत जागेटिया, तेजपाल रेगर, ओमप्रकाश शर्मा, दिनेश शर्मा, रतन डांगी, पवन आचार्य, भोलाराम प्रजापत, शेलेन्द्र झंवर, नवीन पटवारी, बालकिशन भोई, नरेश जाट, रामेश्वर धाकड़, लाल चन्द गुर्जर, शिवराज सिंह बैजनाथिया, फतहलाल भड़कतिया, रामबक्ष कीर, रेणु मिश्रा, विमला गटियानी, मिनु कंवर, रेखा शक्तावत, प्रेम कुमावत, चांदनी गौड, ममता चौहान, राजन माली, रामप्रसाद बगेरवाल, गिरीश दीक्षित, गोपाल भांबी, शंकरलाल कीर, रतन वैष्णव, महेश लौहानी, रतन लाल भोई, प्रदीप बोहरा, कमल बिलोची, दिपक वर्मा, पंकज सेन, विनित तिवारी, नन्दलाल रेगर, विक्रम गवारिया, मनोहर वैष्णव, कुलदीप शर्मा, उदय लाल धाकड, नरेन्द्र सिंह जवासिया, युवराज सिंह बिजयपुर, पप्पु लाल रेगर, महेन्द्रसिंह, दिनेश मुंदड़ा, राजेन्द्रसिंह सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE