चित्तौड़गढ़। जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों के सातवें दिन अति लक्ष्मी नारायण यज्ञ में अम्मा जी श्रीमती सुशीला सिंघानिया ने यज्ञ में आहुति (पुष्प अर्पण), पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, जे.के. सीमेंट के प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया सह प्रबंध निदेशक माधव कृष्ण सिंघानिया एवं सिंघानिया परिवार ने यज्ञ में आहुति यां दी। इस अवसर पर विधायक श्री चंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, जे.के. सीमेंट समूह के अजय सरावगी, डॉ. कौस्तुभ दाधीच, अनुज खंडेलवाल, यज्ञेश गुप्ता, अंदलीप जैन, अनिल बडगोतरी, पुष्पराज सिंह, आशीष श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, निंबाहेड़ा यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल, एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा, टेक्निकल हेड राजेश सोनी, कमर्शियल हेड अजय गर्ग, माइंस हेड यतेंद्र शर्मा, कॉर्पाेरेट सेफ्टी हेड आशुतोष श्रीवास्तव, सहित कई अधिकारी गण एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।