BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2024, 5:58 pm
KHABAR : भारतीय मजदुर संघ, जिला नीमच एवं पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधियों द्वारा अधीक्षण यंत्री को सौंपा ज्ञापन, पढे़ भगत मागरिया की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। भारतीय मजदुर संघ, जिला नीमच एवं पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधियों द्वारा बताया कि नीमच जिले के अंतर्गत मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी नीमच वृत्त के अंतर्गत मे. आल सर्विसेज ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड मुंबई द्वारा अप्रैल 2021 से नीमच व्रत में आउटसोर्स कर्मचारी प्रदाय किये जा रहे हैं। बीते 3 वर्षों में कंपनी द्वारा लगभग 14 बार विलंब से भुगतान किया गया एवं नवंबर माह का वेतन आज दिनांक 12-12-24 तक भी भुगतान नहीं किया गया हे। जबकि प्रति माह की 7 तारीख तक आउटसोर्स श्रमिको को वेतन का भुगतान किया जाना आवश्यक हे। समय-समय पर आउटसोर्स कर्मचारी को वेतन का भुगतान नहीं करने के कारण ऐसी कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर देना चाहिए था, किंतु पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की ऐसी मेहरबानी है कि बार-बार ऐसी डिफॉल्टर कंपनी को पुन आउटसोर्स  कर्मचारी प्रदाय करने का कार्य दे दिया है। 


कर्मचारियो की उक्त समस्या के स्थायी निदान हेतु भारतीय मजदूर संघ एवं बिजली कर्मचारी महासंघ द्वारा कलेक्टर महोदय जिला नीमच, वृत के मुखिया आशीष आचार्य अधीक्षण यंत्री नीमच को ज्ञापन प्रस्तुत कर उचित कार्यवाही करने की मांग गई है। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ एवं पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी नितिन साहू, राजमल व्यास ,प्रदीप शर्मा, मनीष नागदा, प्रशांत कुशवाह, जगदीश बागड़ी, राजेश पोरवाल, सौरभ चौहान, रामाषीश चौहान, राहूल, मंगल, दीपक, गोपाल, अजय, आदि कर्मचारी उपस्थित थें। उक्त जानकारी भारतीय मजदूर संघ के मिडिया प्रभारी शम्भूप्रसाद शर्मा द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE