BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2024, 6:06 pm
REPORT : खेतों पर जाने वाले 20 फीट चौड़े रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण, अब महज 6 फीट का रह गया रास्ता, जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा तक पहुंची शिकायत, पढ़े भगत मांगरिया की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। प्रदेश सरकार और जिला कलेक्टर के शक्त निर्देश है कि आम रास्ते के विवाद का तत्काल समाधान करे। वहीं सरकार का एक हिस्सा बने उन्हीं के राजनीतिक नुमाइंदे एवं संबंधित अधिकारी, कर्मचारी आदेश की अवहेलना कर रोड़ा बने हुए हैं।अपने ही ठर्रे पर चल रहे हैं।  किसान अपने खेत पर जाने के लिए आवेदन पर आवेदन लेकर पटवारी और तहसीलदार के चक्कर लगा रहा हैं। अतिक्रमण कर्ताओं के बचाव में उतरे राजनीतिक नेता। रास्ते के मामले को लेकर पीड़ित किसान संबंधित दस्तावेज लेकर पहुंचा जिला कलेक्टर न्यायालय में, लगाई न्याय की गुहार। 

उल्लेखनीय है कि वहीं दूसरी ओर चीताखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों अतिक्रमण कर्ताओं का बोलबाला है। शासकीय भूमि पर कब्जा कर अपना आधिपत्य स्थापित करना  अपना अधिकार समझने लगे हैं अतिक्रमण कर्ता।  ऐसा ही नजारा चीताखेड़ा में देखने को मिला हुआ यह कि चीताखेड़ा -पीठ मार्ग से  लगा खेतों पर पहुंचने हेतु रास्ता भू राजस्व विभाग के कागजी रिकॉर्ड में तो 20 फीट चौड़ा मार्ग दर्शाया हुआ है परन्तु मौके पर जमीन के भूखे लालची अतिक्रमण कर्ताओं ने अवैधानिक तरीके से रास्ते को दोनों तरफ से कब्जा कर मात्र 6 फीट चौड़ा ही रख दिया है। इस मार्ग पर 25 से 30 किसानों के खेत लगे हुए हैं जो इसी मार्ग से खेतों की फसलें लाते ले जाते हैं , लेकिन 5 से 6 किसानों ने अतिक्रमण कर रास्ते को संकरा कर दिया है। इसी मार्ग से कृषक कन्हैयालाल सोनी का कहना है कि मेरे परिवार की आजीविका चलाने की एक मात्र यही पांच बीघा जमीन है। इसी खेत पर विगत कई पीढ़ियों से इसी रास्ते से आते जाते रहे हैं, अब कुछ दबंग लोगों ने यह मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया है। विगत दिनों पूर्व उक्त रास्ते को भी पड़ोसियों ने कंटीले तार फेंसिंग कर पूरी तरह से बंद कर दिया है। इस मामले को लेकर चार महीने में कई बार पटवारी और तहसीलदार को लिखित में आवेदन पेश कर चुका हूं । पर आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। 

विगत दिनों पूर्व 6 दिसंबर को जब पटवारी नरेन्द्र योगी और नायब तहसीलदार कमलेश डूडवे रास्ते का समाधान हेतु जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे तो अतिक्रमण कर्ताओं ने यह कहकर तहसीलदार और पटवारी का घेराव कर  चलती जेसीबी मशीन रुकवा दी गई कि हमें बीना सूचना दिए कैसे आ गए और चलती जेसीबी मशीन के सामने आकर खड़े हो गए। मौके पर अतिक्रमण कर्ताओं ने इतना बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया कि तहसीलदार ने अपनी मुहिम को बंद कर दो दिन में आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की कहकर वापस बैरंग लौट गए। ये तो वही हुआ पहले तो चोरी फिर ऊपर से सीना जोरी वाली कहावत चरितार्थ हो गई। 

इनका कहना -
हमारे शासकीय रिकॉर्ड में यह रास्ता 20 फीट चौड़ा दर्शाया हुआ है लेकिन रास्ते से लगे किसानों ने पत्थरों की कच्ची दीवार बना कर संकरा कर दिया है। दोनों पक्षों के आवेदन प्राप्त हुए हैं, दोनों पक्षों की सुनकर जल्द ही निराकरण करेंगे।- नायब तहसीलदार कमलेश डूडवे 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE