BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2024, 6:23 pm
KHABAR : म.प्र. के 952 सितारे नई दिल्ली में बिखेरेंगे अपनी चमक, भारत करेगा यूसीमास इण्टरनेशनल कॉम्पिटीशन की मेजबानी, नीमच के विजनरी अबेकस 9 विद्यार्थी प्रतियोगिता में चयनित, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। यूसीमास की 23वीं नेशनल एवं 27वीं इण्टरनेशनल कॉम्पिटीशन का संयुक्त रूप से आयोजन राजधानी दिल्ली में, 30 देशों के आऐ बच्चों के साथ, म.प्र. के 952 बच्चे भी होंगे शामिल।यूसीमास द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इण्टरनेशनल कॉम्पिटीशन का आयोजन 22 वर्षों से मलेशिया में किया जाता था। दूसरी बार इस कॉम्पिटीशन का आयोजन मलेशिया के बाहर किसी अन्य देश में किया जा रहा है। यह कॉम्पिटीशन 14 से 15 दिसंबर 2024 को दिल्ली यूनिवर्सिटी के नार्थ केम्पस के मल्टीपरपस हॉल में किया जायेगा। जहाँ 30 देशों के 6000 से अधिक बच्चे अपनी अस्थिमेटिक कला का प्रदर्शन करेंगे।


इस बार नेशनल एवं इण्टरनेशनल कॉम्पिटीशन एक साथ होने जा रहा है जिसको लेकर बच्चों में  उत्साह है। पूर्व वर्षों में कॉम्पिटीशन मलेशिया में आयोजित होता था जिससे कई बच्चे इण्टरनेशनल कॉम्पिटीशन से वंचित रह जाते थे परंतु इस बार भारत में ही कॉम्पिटीशन होने से अधिकतम बच्चे इसमें भाग ले रहे हैं। म.प्र. के 180 सेंटर्स पर इस प्रतियोगिता हेतु बच्चे तैयारी कर रहे हैं। म.प्र. से लगभग 952 बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली जाऐंगे।


नीमच के शक्ति नगर विजनरी अबेकस के होनहार बच्चे 14 दिसंबर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर की अबेकस प्रतियोगिता जो कि दिल्ली के विश्वविद्यालय में आयोजित हो  रही है। इस प्रतियोगिता में देश विदेश के बच्चे एवं हमारे भारत देश से नीमच महावीर बाग एवं श्री शक्ति नगर विजन किड्स स्कूल के विद्यार्थी - मितिशा/सुमितअग्रवाल श्फर्स्ट टर्म, भूमि/गोपाल पाल श्सेकंड टर्म, मिहिका/आशीष अग्रवालश्फर्स्ट टर्म, अथर्वि/निखिल जिंदल थर्ड टर्म, जेना/दीपक लोधाश्जेड टर्म, मिष्टी/आलोक अग्रवाल सेकंड टर्म, पूर्वांश/ सौरभ सालवी जेड टर्म , भौमिक/विनोद शर्मा फर्स्ट टर्म से भाग लेंगे एवं अपना प्रतिनिधित्व करेंगेद्य जिसमें बच्चों को 8 मिनट में 200 प्रश्नों के उत्तर को हल करना होगा। इस प्रतियोगिता में सभी प्रकार के जोड़, बाकी, गुणा, भाग, के 200 प्रश्न रहेंगे और हमारे नीमच के विद्यार्थी 200 प्रश्नों का उत्तर 8 मिनट में हल करेंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का परिणाम प्रातः 9 बजे एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता का परिणाम दिन में 2 बजे दिल्ली यूनिवर्सिटी में घोषित किया जाएगा ।फ्रेंचाइजी सविता जायसवाल एवं विजन स्कूल के डायरेक्टर सर मनमोहन जायसवाल एवं अध्यापिकाएं बच्चों को शुभ आशीष दी व उन्हें विदा करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE