सरवानिया महाराज। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सरवानिया महाराज 33/11 केव्ही उपकेंद्र पर स्मार्ट मीटर संबंधी कार्य होने के कारण कल दिनांक 13-12-2024 वार शुक्रवार को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक 11 केव्ही घरेलू व सिंचाई लाइन की बिजली बंद रहेगी।
जेई प्रवीण कुमार सांवलिया ने बताया कि फिडर से संबंधित ग्राम सरवानिया महाराज, बरखेड़ा मीणा, मुकुंदपुरा, कलेपूर, गोठड़ा, बोलखेड़ा, आकली, मोड़ी, उपरेड़ा, आमली भाट, सम्पतपुरा, आमली चक, गादोला, जगेपुर मीणा, ढाबा, ढाबी, देपालपुरा, खेड़ा मोड़ी की घरेलू व सिंचाई बिजली बंद रहेगी। आवश्यकता अनुसार समय घटया बढ़ाया जा सकता है। सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि वो बिजली बंद के समय से पहले अपने आवश्यक कार्य कर ले।