BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2024, 8:23 pm
KHABAR : जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों के जीवन में आया बड़ा बदलाव, अब नीमच जिले के गांव भाटखेडा के हर घर तक पहुंच रहा है जल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला मुख्यालय नीमच से 15 किमी एवं तहसील मुख्यालय नीमच के आदर्श ग्राम भाटखेडा में नल जल योजना के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने प्रत्‍येक घर में नल कनेक्शन देकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। अब गांव को पेयजल संकट से मुक्ति मिल गई हैं। यहां की महिलाओं को नल की टोंटी खोलते ही प्रेशर के साथ पर्याप्‍त मात्रा में पानी मिल रहा है। अब लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन तहत ग्रामीण नल जल प्रदाय योजना बनाई गई है। अब गांव के प्रत्येक घर में नल से पानी मिलने से महिलाएं न सिर्फ खुश हैं, बल्कि पेयजल आपूर्ति के मामले में अब आत्मनिर्भर भी हो गई हैं।

ग्राम की महिला आंगनवाडी कार्यकर्ता अमृत कुंवर का कहना है, कि जब से जल जीवन जीवन मिशन योजना संचालित हुई है, तब से हमारे गांव में पानी की कोई भी समस्‍या नहीं रही है। अब हर घर नल से शुद्ध जल मिल रहा है। गांव में स्‍वच्‍छता समिति बनाई गई है। इस समिति द्वारा लोगो को घर-घर जाकर पानी के महत्‍व के बारे में जागरूक किया जा रहा हैं। लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल परीक्षण के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया हैं। जल कर की जो राशि 60 रूपये प्रति माह आती है, उससे पाईप लाइन के रखरखाव का कार्य किया जा रहा है।

ग्राम भाटखेडा में जल जीवन मिशन योजना का शुभारंभ वर्ष 2020 में हुआ। इस योजना के तहत पानी के नये जल स्‍त्रोत बनाये गये एवं पानी की टंकियों का निर्माण भी किया गया है। जिससे प्रत्‍येक ग्रामवासी के घर तक पाइप लाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्‍शन दिया गया है। जिसकी वजह से लोगों के जीवन में आने वाली बहुत सी परेशानियां दूर हो गई है। शुद्ध पेयजल प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के द्वारा समय-समय पर पानी की गुणवत्‍ता की जांच भी की जाती है। ग्राम जल स्‍वच्‍छता समिति की महिला समूह द्वारा एफ.टी.के. किट के माध्‍यम से मियमित रूप से जल परीक्षण किया जाता है। जिससे जल की गुणवत्‍ता में सुधार करने में मदद मिलती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE