BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2024, 10:36 am
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन भोपाल को देंगे 650 करोड़ की सौगात, 8वें टाइगर रिजर्व का करेंगे लोकार्पण, एक्टर रणदीप हुड्डा की बाइक रैली को दिखाएंगे हरी झंडी, ठंड से कांप उठा प्रदेश, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। सीएम सुबह 10 भोपाल में पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे, जहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे झिरी रातापानी में कार्यक्रम में शामिल होंगे और प्रदेश के 8वें टाइगर रिजर्व का लोकार्पण करेंगे। सुबह 11: 10 पर गोल जोड़ सिक्स लाइन कोलार पहुंचेंगे। खेल एवं युवा कल्याण एवं वन विभाग द्वारा आयोजित बाइक रैली का फ्लैग ऑफ करेंगे। 


सीएम दोपहर 11: 40 पर कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे। दोपहर 12 के 15 मिनट पर भोपाल संभाग के 650 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। शाम 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीकेसी योजना अंतर्गत जिलों के साथ चर्चा करेंगे। केन बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत जिलों के साथ चर्चा करेंगे। शाम 6: 30 रविंद्र भवन पहुंचेंगे। प्रवीण भवन में कलाओं की विविधता का उत्सव विरासत कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे


एक्टर रणदीप हुड्डा की बाइक रैली को दिखाएंगे हरी झंडी
रातापानी जंगल की विरासत सुरक्षित रखने के लिए सीएम आज जागरूकता अभियान की शुरुआत करेंगे। जनकल्याण पर्व में अंतर्गत विरासत से विकास अभियान चलाया जाएगा। रातापानी जंगल की विरासत सहेजने के लिए बाइक रैली निकाली जाएगी। सीएम इस बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। अभिनेता रणदीप हुड्डा भी बाइक रैली में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे गोल जोड़ चौराहा कोलार रोड से रैली शुरू होगी। 


कड़ाके की ठंड से कांप उठा मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में तापमान में आई अचानक गिरावट से पूरा मध्य प्रदेश कांप उठा। कई शहर शीतलहर के चपेट में हैं। शाजापुर, शहडोल, जबलपुर, सिवनी, नौगांव, पचमढ़ी, नीमच और कटनी में शीतलहर चल रही है। प्रदेश में सबसे कम पचमढ़ी में 3.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। ग्वालियर में 4.6, रायसेन 4.4, भोपाल 6.8, राजगढ़ 4.5, रीवा 5.8 और नौगांव में 4.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। बंगाल की खाड़ी में गहरा कम दबाव का बना हुआ है। उत्तरी भारत से आ रही बर्फीली हवाओं का भी एमपी में असर दिख रहा है। अगले दो दिनों में प्रदेश के 35 से ज्यादा जिले शीतलहर के चपेट में होंगे।  


3 महीने बाद भोपाल नगर निगम की बैठक आज
आज 3 महीने बाद भोपाल नगर निगम की बैठक होने जा रही है। सड़क पार्किंग, बदहाल सड़क, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और प्रदूषण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को एजेंडा में शामिल किया है। आज बैठक में शहर की जनता से जुड़े एक भी मुद्दे पर चर्चा नहीं होने वाली है। जिला रायसेन हनोतिया में नर्मदा जल सप्लाई के मुद्दे पर विचार किया जाना तय माना जा रहा है। इस मुद्दे का शहर सरकार से  सीधे तौर पर कोई वास्ता नहीं है। जनहित मुद्दों को लेकर विपक्ष हंगामा कर सकता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE