मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक सुशासन भवन सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने राजस्व महा अभियान 3.0 एवं जनकल्याण पर्व अभियान की समीक्षा की।
बैठक के दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सभी एसडीएम, तहसीलदार मौजूद थे। कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि आगामी तीन दिवस में जिले का सभी आरओआर पूर्ण करें तथा तुरंत प्रकाशन करवाए। अगर कोई तकनीकी समस्या आती है, तो तुरंत बताएं। जिससे उसका समाधान हो सके। कलेक्टर ने आरओआर के संबंध में हल्का वार समीक्षा की। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि आरओआर का काम नहीं हो रहा है तो तहसीलदार पटवारी पर कार्यवाही करें। सभी एसडीएम, तहसीलदार रीडर स्तर पर लंबित प्रकरणों का तुरंत निराकरण करें। सभी पात्र किसानों की फॉर्म रजिस्ट्री बनाएं। जनकल्याण पर्व के अंतर्गत शिविर प्रत्येक गांव में लगे। सभी तहसीलदार और एसडीएम निगरानी करें। डोर टू डोर सर्वे लगातार चलने दे। इसके साथ ही कलेक्टर ने ईकेवाईसी, नक्शा तरमीम, साइबर तहसील के कार्यों की समीक्षा की।