BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2024, 12:56 pm
KHABAR : पीएम श्री शासकीय एकीकृत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की एनसीसी कैडेट लक्ष्मी पारगी सिक्किम में ट्रेकिंग कैंप में सम्मिलित हुई, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। पीएम श्री शासकीय एकीकृत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना की एनसीसी कैडेट लक्ष्मी रमेश पारगी का चयन राष्ट्रीय स्तर के ट्रेकिंग कैंप के लिए हुआ। लक्ष्मी सिक्किम के नामची मे आयोजित ट्रैकिंग नेशनल कैंप में सम्मिलित हुई।  21 म.प्र. बटालियन एनसीसी रतलाम के कमान अधिकारी कर्नल संदीप अहलावत एवम सूबेदार मेजर जयपाल सिंह के निर्देशनुसार इस कैंप में भाग लेने के लिए लक्ष्मी 30 नवंबर को सैलाना से रवाना हुई जो इंदौर पटना, सिलीगुड़ी होते हुए 2 दिसंबर को सिक्किम नामची पहुंची थी। कैंप में ट्रेकिंग के साथ-साथ बच्चों को वहां के प्रसिद्ध धार्मिक दर्शनीय स्थल भी दिखाए गए और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कैंप का समापन हुआ।

लक्ष्मी 11 दिसंबर को वापस सैलाना पहुंची जहां सफलतापूर्वक कैंप से वापस आने पर विद्यालय की प्राचार्य सुनीता छजलानी एवं विद्यालय की एनसीसी अधिकारी माया मेहता एवं विद्यालय परिवार द्वारा शानदार स्वागत किया गया एवं बधाई दी गई। जनजातीय कार्य विभाग के विद्यालय की छात्रा की इस उपलब्धि पर सहायक आयुक्त  रंजना सिह ने हर्ष व्यक्त किया। छात्रा ने कहा कि कैंप उसके लिए एक अच्छा अनुभव रहा और बहुत कुछ सीखने को मिला। यह एक अविस्मरणीय अनुभव था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE