BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2024, 1:04 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत आयोजित शिविर का कलेक्टर बाथम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम गुरुवार को रतलाम ग्रामीण में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अन्तर्गत आयोजित शिविर में पहुंचे। कलेक्टर ने शिविर में कार्रवाई का निरीक्षण किया। कलेक्टर बाथम ने ग्राम आलनिया एवं बडोदिया में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव भी साथ थे।कलेक्टर ने ग्राम बडोदिया में शिविर में प्राप्त आवेदन पत्रों एवं उनके निराकरण की समीक्षा की गई तथा पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों की एंट्री की समीक्षा की।
कलेक्टर ने ग्राम के पटवारी से बी-1 के वाचन एवं नामान्तरण प्रकरणों के निराकरण संबंधी ग्रामवासियों से चर्चा कर पटवारी को प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा ग्राम आलनिया में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से चर्चा कर उनके अध्ययन स्तर को जाना, स्वच्छता संबंधी मार्गदर्शन दिया विद्यालय की प्रधान अध्यापिका को निर्देश दिए कि बच्चों की शिक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जाए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से मध्यान्ह भोजन में प्राप्त होने वाले भोजन की भी चर्चा की गई।कलेक्टर ने ग्राम पंचायत आलनिया में आयोजित किए जा रहे शिविर का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदन पत्रों एवं उनके निराकरण के सम्बन्ध में संबंधित विभाग के कर्मचारियों से समीक्षा की। ग्राम पंचायत सचिव से कर वसूली की जानकारी प्राप्त की  ग्रामवासियों से डीएपी खाद की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की ग्रामीणों से पेयजल उपलब्धता के बारे में चर्चा की राजस्व विभाग की समीक्षा में नामांतरण प्रकरणों एवं नक्शा सुधार तथा बंटवारा प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में निराकरण के निर्देश दिए गए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विवेक सोनकर, सेक्टर अधिकारी नवीन शुक्ला, खण्ड पंचायत अधिकारी कमलेश पापड़ीवाल द्वारा ग्राम पंचायतों में आयोजित  शिविरों के बारे में कलेक्टर को अवगत कराया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE