BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2024, 1:37 pm
BIG REPORT : अखबार में लिखे एक भी आरोप अगर सही सिद्ध हो जाए तो मैं इस्तीफा दे दूंगी, नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने विपक्ष पर साधा निशाना, फिर खुद के इस्तीफे को लेकर ये क्या बोल गई, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जो अच्छा काम करते हैं, उसकी बुराइयां होती है। हमारा दुर्भाग्य है कि हमें ऐसा विपक्ष मिला जो विकास के कार्यों में अवरोध उत्पन्न कर रहा है। अखबार में लिखे एक भी आरोप अगर सही सिद्ध हो जाए तो मैं इस्तीफा दे दूंगी। यह बात नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने वार्ड नंबर 34 में गुरुद्वारे के पास रोड के दोनों साइड 12 लाख 40 हजार की लागत से निर्मित हो रहे पेवर ब्लॉक के भूमि पूजन समारोह में कहीं। 


उन्होंने कहां की मैं वादा करती हूं कि अपने जिम्मेदारियां का शत प्रतिशत सही ढंग से निर्वहन करूंगी। स्वाति चोपड़ा ने यह भी कहा कि अखबार में लिखी बातों के लिए माफी मांगी जानी चाहिए। शहर में विकास कार्य लगातार चल रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हेमंत हरित ने कहा कि नीमच को सुंदर और विकसित बनाया जा रहा है। शहर में वाटर लेवल बढ़ाने को लेकर भी उन्होंने अपने सुझाव रखें। 


भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष चोपड़ा ने कहा कि चौड़े और गुणवत्ता वाले रोड बनने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। आरोप लगाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने तीखे स्वर में कहा कि चोर को चोर ही दिखते हैं। शहर का वातावरण खराब करने वालों के विरुद्ध जनता को खड़ा होना चाहिए। सभापति मनोहर मोटवानी ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के नगर पालिका परिषद कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। हमारी पार्टी में मतभेद हो सकते हैं मनभेद नहीं है। 


इस अवसर पर सिख समाज द्वारा नए मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत का अभिनंदन किया गया। वार्ड नंबर 34 के भूमि पूजन समारोह में नगर पालिका उपाध्यक्ष रंजना करण परमाल, सुरेंद्र सेठी, आदित्य मालू सुनील कटारिया, सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ, वार्ड पार्षद शारदा पाटनी, विनीत सेठिया, विनीत पाटनी, किरण शर्मा, अशोक जोशी, हरभजन सिंह सलूजा आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय बाफना ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE