BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2024, 2:06 pm
BIG REPORT : यादव का बतौर सीएम एक साल, टावर पर बंटे लड्‌डू, सिख समाज ने टावर चौक पर की अरदास, ढोल की थाप पर नाचे, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रदेश की सत्ता संभाले आज एक वर्ष पूर्ण हो गया है। इस मौके पर गृह नगर उज्जैन में खुशियां मनाई जा रही है। सिख समाज द्वारा टावर चौक पर अरदास करने के बाद लोगों को मोतीचूर के लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। ढोल की थाप पर नाचकर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को बधाईयां दी।


सुबह सिख समाज ने टावर चौक पर स्टॉल लगाकर लड्डू बांटे। इसके पहले सिख समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से अरदास की गई। सिख समाज के लोगों ने नाचते हुए एक वर्षीय कार्यकाल की खुशी व्यक्त की। चौराहे पर आने-जाने वाले राहगीरों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।


इस मौके पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री के रूप में एक साल पूर्ण होने और उज्जैन को अनेक सौगात देने के अवसर पर सिख समाज, आमजन और सामाजिक संस्थाओं द्वारा खुशियां मनाई जा रही है। हर्षाेल्लास का माहौल है।


सिख समाज के जत्थेदार सरदार सुरेंद्र सिंह अरोरा ने कहा कि आज सिख समाज के अंदर खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ है। उन्होंने जो मध्यप्रदेश के विकास के लिए स्थायी कदम बढ़ाया है, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। महाकाल के बेटे को काम करने का मौका मिला है। हम आशा करते है कि जिसका पहले पूरा नाम उज्जयिनी था। जिसे स्वर्ग के रूप में देखा जाता था, अब मोहन यादव उज्जयिनी को दोबारा स्वर्ग के रूप में विकसित करेंगे। मोहन यादव अलग-अलग दिशाओं में कार्य कर रहे हैं। पूरे मध्यप्रदेश में श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं।


इस मौके पर सिख समाज के प्रवक्ता एसएस नारंग, इकबाल सिंह गांधी, चरणजीत सिंह कालरा, राजा कालरा, पुरुषोत्तम चावला, जगदीश पांचाल, संजय अग्रवाल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE