खरगोन। स्वामी विवेकानंद सभागृह, पुराना कलेक्ट्रेट, खरगोन में 1 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला को मिरेकल फाउंडेशन इंडिया एवं आरंभ संस्था द्वारा महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मिशन वात्सल्य,परिवार सुदृणीकरण एवं परिवार आधारित वैकल्पिक देखभाल, राज्य बाल संरक्षण नीति,जेजे एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
इस प्रशिक्षण के दौरान महिला बाल विकास विभाग से सहायक संचालक सुश्री मोनिका जी के अलावा बाल कल्याण समिति, आइ. सी. डी. एस. तथा जे.जे.बी.के अधिकारीगण उपस्थित रहे। मिरेकल संस्था की ओर से सौरभ नायक (जिला प्रबंधक) उपस्थित एवं आरंभ संस्था से जिग्नेश ,विकास देवले उपस्थित रहे।