BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2024, 2:30 pm
BIG REPORT : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, अतिथि शिक्षक से पांच हजार की रिश्वत लेते जन शिक्षक गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी घूस, पढे़ खबर 

Share On:-

अलीराजपुर। मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी -कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बाद भी रिश्वत के मामले कम नहीं हो रहे हैं। आये दिन किसी न किसी विभाग के अधिकारी- कर्मचारी रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ते रहते हैं। इसी कड़ी में अलीराजपुर जिले में एक जन शिक्षक को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ में पदस्थ जन शिक्षक मनीष भावसार को लोकायुक्त की टीम ने पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मनीष भावसार ने स्कूल निरीक्षण के दौरान स्कूल में कम बच्चे पाए जाने पर अतिथि शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत की मांग की थी। अतिथि शिक्षक खीमा अजनार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त को की थी। इंदौर की लोकायुक्त टीम ने मनीष भावसार को पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मनीष भावसार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। समाचार के लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE