ग्वालियर। जियो लॉजिकल सर्वे आफ इंडिया ने विक्टोरिया मार्केट में एशिया का पहला जियो साइंस म्यूजियम तैयार किया है। देश के उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़ 15 दिसंबर को सुबह 11रू25 बजे महाराजा बाड़ा पर म्यूजियम का लोकार्पण करेंगे। उनकी अगवानी व विदाई मंत्री राकेश शुक्ला करेंगे। जियो साइंस म्यूजियम के लोकार्पण की तिथि पिछले डेढ़ साल से आगे बढ़ती जा रही है। अभी हाल में 5 दिसंबर को फीता कटने का तय हुआ था। उसमें विभागीय केंद्रीय मंत्री को आना था। उक्त कार्यक्रम में अंतिम वक्त में स्थगित कर दिया गया।
दो गैलरी बनी हैं म्यूजियम के अंदर
विक्टोरिया मार्केट में 4 जून 2010 की रात्रि में भयानक आग लग गई थी। इससे इमारत का हिस्सा ढह गया था। नगर निगम ने उक्त इमारत को संवारने का काम सुदर्शन इंजीनियरिंग को दिया था। डायरेक्टर संजय मित्तल का कहना है कि दो फेज में इमारत में काम हुआ। पहले फेज में हूबहू इमारत को खड़ा करना और फिर दूसरे फेज में बिल्डिंग के अंदर एयर कंडीशनिंग और इलेक्ट्रिक आदि का काम करना किया गया। जीएसआई ने उक्त इमारत को म्यूजियम के लिए अधिकृत लिया। इसमें 25 करोड़ की लागत से दो गैलरी को पर्यटकों के लिए तैयार किया गया। यहां पर्यटकों को भूकंप का अनुभव होगा। धरती के अंदर ज्वालामुखी कैसे फटता है। ये भी दिखाया जाएगा। यहां पर डायनासोर का अंडा सहित कई कीमती वस्तुएं देखने को मिलेंगी। डिप्टी डायरेक्टर जनरल एसएस सरकार का कहना है कि ये एशिया का पहला इस तरह का म्यूजियम होगा।
सुबह 10रू55 पर आएंगे दोपहर 2 बजे होंगे रवाना
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को सुबह लगभग 10.55 बजे वायुसेना के विशेष विमान द्वारा एयरबेस विमानतल पर आएंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से 11.25 बजे बाड़े पहुंचकर म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 11.45 बजे जेयू में जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण करेंगे। दोपहर 1 बजे जयविलास पैलेस जाएंगे और दोपहर 2 बजे वायुसेना विमान से रवाना होंगे।” नामित किया गया है।