BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2024, 3:40 pm
BIG BREAKING : विधायक माधव मारू के लिए बड़ी उपलब्धि, नीमच को मिला न्यूक्लियर पॉवर प्रोजेक्ट, रामपुरा सर्कल के इस गांव में लगेगा प्लांट, मप्र में चार नए न्यूक्लियर पॉवर प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, इतने साल में पूरा करना होगा काम, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। भारत सरकार के उपक्रम न्यूक्लियर पॉवर कार्पाेरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने मप्र में 4 नए न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इसके लिए नीमच के बस्सी, देवास के बावड़ीखेड़ा, सिवनी के किंडराई और शिवपुरी के खाकरोन में जगह का चयन प्रारंभिक रूप से हो गया है। एनपीसीआईएल जल्द डिटेल सर्वे करेगा। शुक्रवार को केंद्रीय ऊर्जा सचिव ने बैठक बुलाई है। इसमें सर्वे को मंजूरी मिल सकती है।


सब कुछ सही रहा तो दो से तीन साल में न्यूक्लियर पॉवर प्रोजेक्ट का काम शुरू हो सकता है। केंद्र सरकार के उपक्रम एनटीपीसी की ओर से मप्र के मुख्य सचिव को इसकी जानकारी दे दी गई है। साथ ही महाप्रबंधक (न्यूक्लियर इंजीनियरिंग) एपी सामल को समन्वय का काम सौंप दिया है।


मप्र के ऊर्जा विभाग की ओर से भी इन जिलों के कलेक्टरों को ताकीद कर दी गई है कि वे सर्वे में पूरा सहयोग दें। सर्वे में देखा जाएगा कि ऑटोमिक एनर्जी रेग्यूलेटरी बोर्ड के मापदंडों पर सबकुछ खरा निकले। चारों नए प्रोजेक्ट में 1200 मेगावॉट की दो यूनिट के साथ 6 यूनिट तक प्रस्तावित हैं।


इसमें 1200 से लेकर 2000 एकड़ तक जमीन की जरूरत पड़ेगी। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई के अनुसार, ‘4 स्थानों का प्रारंभिक रूप से चयन हुआ है। स्थल चयन होने के बाद मप्र की विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। इसमें 3 साल लग सकते हैं।

प्रदेश में यहां लगेंगे प्लांट-
1. बस्सी, नीमच
नीमच शहर से 65 किमी दूर। गांधी सागर डैम से 5 किमी की दूरी पर है। पांच किमी तक कोई बड़ी जनसंख्या नहीं। ठोस पत्थर (सेंड स्टोन) है।

2. बावड़ीखेड़ा, देवास
ओंकारेश्वर शहर से 27 किमी दूर। इंदिरा सागर बांध 24 किमी पर है। स्थल से 5 किमी तक बड़ी जनसंख्या नहीं है। यहां सेंड स्टोन है।

3. किंडराई, सिवनी
घंसौर शहर से 15 किमी दूर है। बरगी डेम 2 किमी दूर है। स्थल से पांच किमी तक कोई बड़ी जनसंख्या नहीं है। ठोस पत्थर (बेसाल्ट रॉक) है।

4. खाकरोन, शिवपुरी
मुंगावली शहर से 23 किमी दूर। राजघाट रिजर्व वायर 4.5 किमी दूर है। 5 किमी के दायरे में कोई बड़ी जनसंख्या नहीं है। यहां भी सेंड स्टोन है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE