उज्जैन। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ को लेकर दर्शकों में भारी क्रेज है। फिल्म 5 दिसंबर को पर्दे पर आई है और पहले दिन से ही हर रोज रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है। वहीं थियेटर और सिनेमा हॉल में इसे देखने को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। तेलंगाना के हैदराबाद में मूवी देखने के दौरान भगदड़ मचने के बाद महिला की मौत हो जाने के बाद से देशभर में अलर्ट देखने को मिल रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर बीडीएस की टीम ने शहर के सिनेमाघर पीवीआर में सर्चिंग की।
बता दें कि इस दौरान डॉग एस्कॉर्ट की टीम ने भी सर्चिंग की। बीडीएस टीम प्रभारी निरीक्षक महेश शर्मा ने जानकारी देते बताया कि सर्चिंग में 10 सदस्यीय टीम के साथ डॉग खली के साथ सर्चिंग की। सर्चिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली लगातार समय-समय पर सर्चिंग जारी रहेगी।