खरगोन। डॉ. मोहन यादव सरकार एक साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। इस कार्यकाल को भाजपा जहां ऐतिहासिक बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे धोखा और छल-कपट की सरकार बताकर घेराबंदी करने की तैयारी कर रही है। शुक्रवार को पूर्व मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन यादव ने प्रेसवार्ता आयोजित कर भाजपा सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाए। उन्होंने कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, किसानों को समय पर खाद- बीज, बिजली नही मिलने जैसे मुद्दों पर घेरते हुए कहा कि सरकार ने चुनाव में जो वादे किये वह झूठे व खोखले साबित हुए। विधानसभा में विपक्ष से भेदभाव हो रहा, विकास कार्याे में केवल भरस्टाचार किया जा रहा है। नल जल योजना में करोड़ों रुपये र्भ्ष्टाचार के आरोप भी लगाए।
उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी, जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 16 दिसंबर को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में प्रदेश के सभी जिलों से कांग्रेसजन शामिल होंगे।
विधायक यादव ने कहा कि बीजेपी के राज में ऐसी कोई योजना नहीं है, जहां बिना पैसे देकर काम होता होगा। बीजेपी के मंत्री, जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। इनकी कहीं ना कहीं निष्क्रियता है, या फिर यह मिले हुए है। बीजेपी का एक भी नेता भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं बोलता है। प्रेसवार्ता के दौरान विधायक केदार डावर भी मौजूद थे। प्रेसवार्ता की शुरुआत सन्त सियाराम बाबा को श्रद्धांजलि देकर की गई।