BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2024, 4:37 pm
KHABAR : प्रदर्शनी में सरकार का एक साल का काम दर्शाया, टीकमगढ़ में कलेक्टर ने किया शुभारंभ, तीन दिन तक देख सकेंगे लोग, पढे़ खबर 

Share On:-

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार का 1 साल पूरे होने पर शुक्रवार को विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई। शहर के उत्सव भवन में लगाई गई प्रदर्शनी का कलेक्टर अवधेश शर्मा और सांसद प्रतिनिधि विवेक चतुर्वेदी ने शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी तीन दिन तक लगी रहेगी।


कलेक्टर अवधेश शर्मा ने बताया कि मप्र सरकार का एक साल पूरा होने पर 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक ष्जनकल्याण पर्वष् का आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग की ओर से जिला मुख्यालय पर शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई है। 13 से 15 दिसंबर तक उत्सव भवन में प्रदर्शनी लगाई गई है। इस दौरान लोगों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।


सांसद प्रतिनिधि विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर विकास की योजनाएं तैयार की हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विकास कार्यों को दर्शाया गया है।


इनकी रही उपस्थिति
सांसद प्रतिनिधि विवेक चतुर्वेदी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभय यादव, अभिषेक खरे, एसडीएम संजय कुमार दुबे, आरके पस्तोर, जिला जनसंपर्क अधिकारी सैफाली तिवारी, जन्मेजय तिवारी सहित अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE