बड़ी सादड़ी। शुक्रवार को पंचमुखी पार्क में में सभी टीम ओनर व आयोजन कमेटी की उपस्थिति में प्रीमियर लीग सीजन 2 टूर्नामेंट की ऑक्शन प्रक्रिया पूर्ण हुई। प्रतियोगिता की आयोजक कमेटी के अध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें व 104 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
ये है प्रतियोगिता के 8 टीमों के ऑनर
1.टीम श्रीनाथ बोरवेल्स बड़ी सादड़ी, ओनर मुकेश चौधरी
2. टीम कृष्ण बोरवेल्स बड़ीसादड़ी टीम ओनर समुंदर सिंह जाट
3. टीम मेवार क्लब जीएमसी, टीम ओनर रणजीत सिंह झाला
4. टीम ईडाणा रेस्टोरन्ट,ओनर राजेंद्र सिंह मीणा
5. टीम शिव ग्रेनाइट जरखाना मोड ,ओनर अजय जाट
6. टीम सांवलिया किंग 11, ओनर अर्पित बेनीवाल
7. टीम कृष्णा दूध डेयरी, ओनर विकास रेगर
8. टीम इडाणा वारियर्स,ओनर रणजीत सिंह
बता दें कि प्रीमियर लीग 2 प्रतियोगिता 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक कृष्णा वाटिका मैदान पर खेली जाएगी। क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 30,111 रुपए, उप विजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार 20,111 तथा प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच व प्रतियोगिता के समापन में टूर्नामेंट का बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट बॉलर व मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह पवार, तेजपाल सिंह, शाहनवाज खान ,भूपेंद्र सिंह भगवती कॉलेज,मुकेश चौधरी,समुंदर सिंह जाट,रणजीत सिंह झाला, राजेंद्र सिंह मीणा,अजय जाट,अर्पित बेनीवाल,विकास रेगर,रणजीत कैलाश टेलर आदि खेल प्रेमी उपस्थित थे।