सिंगोली। समग्र दिगंबर जैन बघेरवाल सामाजिक संस्था और परमार्थिक सोसाइटी मेवाड़ प्रांत और कंचन बाई बापू लाल मोहिवाल चेरींटेबल ट्रस्ट और तारा संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में सिंगोली में 139 वृद्धजनों और वरिष्ठ जनों का सम्मान पगड़ी लगाकर शाल पहनाकर किया गया।
इस अवसर पर परमार्थिक समिति द्वारा नई योजना की शुरुआत की गई, जिसमें बगैरवाल समाज के गरीब व्यक्ति को 50000 का व्यवसाय ऋण 1 वर्ष के लिए दिया जाएगा इसका विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं सरकार के साथ मिलकर ऐसे आयोजन करें तो दोगुना विकास हो सकता है। पूर्व विधायक दुलीचंद जैन ने कहा कि सिंगोली में ट्रस्ट संस्थान जैसे संस्था की स्थापना होनी चाहिए उन्होंने भगवती लाल मोहीवाल को भामाशाह की उपाधि दी। समग्र बगैरवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन ने कहा कि पीडित मानव की सेवा ही सच्ची सेवा है। मेवाड़ प्रांत के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन ने जैन समाज की एकता पर जोर दिया और राजनीतिक सामाजिक दृष्टिकोण से एक होने की बात कही।
समिति के संरक्षक भगवती लाल मोहीवाल ने नई योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मेवाड़ प्रांत के महामंत्री मुकेश धनोपिया ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। रावतभाटा के कल्याणमल जैन ने जैन तारा संस्थान की सराहना की।उदयपुर तारा संस्थान की प्रभारी आरती चित्तौड़ा और रेणु कुमारी ने संस्थान की सारी गतिविधियों को विस्तार से बताया और लोगों से सहयोग की अपेक्षा की।
कार्यक्रम में सिंगोली नगर परिषद अध्यश सुरेश जैन, पुष्पचंद, निलेश कुमार, मितेश कुमार, विजय कुमार, निर्मल साकुनिया का तारा संस्थान द्वारा अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में परमार्थिक संस्थान के अध्यक्ष नेमीचंद जैन भीलवाड़ा के अलावा सिंगोली के प्रकाश नागोरी और भँवर लाल जैन, बिजोलिया के गुलाबचंद सेठिया, नीरज धनोपिया, निर्मल खटोड़ सिंगोली, भेसरोड़गढ़ भाजपा मण्डल अध्यश सुनील जैन आदि बड़ी संख्या मे मौजूद थे। कार्यक्रम में सुमित सेठिया बिजोलिया और अनीशा बागड़िया ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी।