BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2024, 5:39 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- ब्‍यूटी पार्लर संचालित कर आत्‍मनिर्भरता की मिसाल बनी धर्मा मालवीय, पंख अभियान के वालिंटयर्स का कार्य कर समाज की अन्‍य महिलाओं को भी स्‍वरोजगार के लिए कर रही है प्रेरित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले से करीब 38 कि.मी. दूर मनासा विकासखण्ड के गांव पिपलियाहाड़ी में स्‍व-सहायता समूह से जूडी़ महिलाऐं सामाजिक एंव आर्थिक रुप से सक्षम बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। ग्राम पिपलियाहाड़ी में बाछड़ा समुदाय के परिवार निवास करते हैं। ग्राम में पहले स्वयं सहायता समूह नहीं थे। 2020 में सबसे पहले बाछड़ा समुदाय की महिलाओं का समूह बनाया गया। आज उसी का परिणाम है, कि ग्राम पंचायत पिपलियाहाड़ी में बाछड़ा समुदाय के पांच महिला समूह गठित हो गये है।

खुद का रोजगार किया स्थापित- मुस्‍कान स्‍वसहायता समूह की धर्मा मालवीय ने समूह से जुड़कर अपना स्वयं का रोजगार प्रांरभ किया है। जिससे उसे प्रतिदिन 750 रुपये की आय हो रही है। धर्मा मालवीय ग्राम कंजार्डा़ में ब्यूटी पार्लर एवं मनिहारी दुकान का संचालन करती है, जिसमें उसके परिवारजन भी सहयोग करते है। धर्मा मालवीय आजीविका मिशन से जुड़कर ब्यूटी पार्लर एवं कटलरी का संचालन इ-सीआरपी, एफएल सखी और पंख अभियान की वालेंटियर का कार्य भी कर रही है। समूह से जुड़कर स्‍वरोजगार स्‍थापित कर धर्मा मालवीय प्रतिमाह लगभग 30 से 32 हजार रूपये की आमदनी प्राप्‍त कर रही है। साथ ही पंख अभियान के वालेंटियर के रूप में कार्य कर अपने समुदाय की अन्‍य महिलाओं को स्‍वरोजगार स्‍थापित करने के लिए प्रेरित कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE