BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2024, 6:12 pm
KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57वां प्रांतीय अधिवेशन, 19 से 21 दिसंबर गुना में होगा आयोजित, एक हजार छात्र-छात्राएं होंगे शामिल, सीएम डॉ. मोहन और संगठन मंत्री करेंगे उद्घाटन, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जो दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और सामाजिक छात्र संगठन है, हर साल समाज और छात्रों के हित में काम करता है। इसी बीच इस वर्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57वां प्रांत अधिवेशन मध्यप्रदेश के गुना में आयोजित किया जा रहा है। यह अधिवेशन 19, 20, और 21 दिसंबर को तात्या टोपे की ऐतिहासिक भूमि पर होगा।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन का मुख्य उद्देश्य न केवल छात्रों की समस्याओं का समाधान करना है, बल्कि समाज की बेहतरी के लिए भी निरंतर कार्य करना है। इस साल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत प्रांत का 57वां प्रांत अधिवेशन 19, 20, और 21 दिसंबर को मध्यप्रदेश के गुना में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन तात्या टोपे की ऐतिहासिक भूमि पर होगा। इस अधिवेशन में प्रांत के विभिन्न जिलों और महाविद्यालयों से लगभग 1000 छात्र-छात्राएं और प्राध्यापक भाग लेंगे।


अधिवेशन का मुख्य विषय ‘स्वालंबन और पंच परिवर्तन’ होगा। इस तीन दिवसीय अधिवेशन का विधिवत उद्घाटन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। अधिवेशन के दौरान, मध्यप्रदेश के शैक्षिक क्षेत्र और वर्तमान परिदृश्य में सुधार के लिए कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इसके अलावा, पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई की जीवनी और विद्यार्थी परिषद की सालभर की गतिविधियों पर एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इस अधिवेशन में विशेष भाषण सत्रों के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 20 दिसंबर को पूरे गुना में यात्रा निकाली जाएगी। जिससे वैचारिक विमर्श पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिलेगा। ताकि वे समाज और राष्ट्र की सेवा में और भी प्रभावी भूमिका निभा सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE