BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2024, 6:25 pm
KHABAR : रातापानी का लोकार्पण आज, इकलौता लैंडस्केप, जहां 96 बाघों की मौजूदगी, 2026 तक यहां 150 बाघ होंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। रातापानी टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। यह एकमात्र लैंडस्केप बन गया है, जहां 96 बाघों ने उपस्थिति दर्ज कराई है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह भविष्य में सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा। रातापानी टाइगर रिजर्व लैंडस्केप में वर्ष 2026 में होने वाली गणना में 150 से अधिक बाघ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।


पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ शुभरंजन सेन का कहना है कि 2026 तक प्रदेश में बाघों की संख्या 1100 के आसपास हो सकती है। इसका सर्वे रातापानी टाइगर रिजर्व से शुरू होगा रातापानी में इस समय 12 से अधिक बाघिन शावकों के साथ मूवमेंट कर रही हैं। इनकी संख्या तकरीबन 30 है। ये शावक गणना तक वयस्क हो जाएंगे। बाघिनों के मूवमेंट इलाके में 60 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं।


बाघों की बढ़ती संख्या देखते हुए तत्कालीन पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ जितेंद्र कुमार अग्रवाल ने सर्वें कराया तो टाइगर रिजर्व क्षेत्र में 80 से अधिक गुफाएं मिली। यहां पर बाघिनें शावकों को सुरक्षित जन्म देती हैं। पार्क प्रबंधन का मानना है कि इन्हीं गुफाओं की वजह से रातापानी में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।


कोलार गोल जोड़ से एकांत पार्क तक रैली
सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार सुबह झिरी गेट पर रातापानी टाइगर रिजर्व का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर वन्यजीवों और पर्यावरण की विरासत को सहेजने के संदेश के साथ एक बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली में अभिनेता रणदीप हुड्डा भी शामिल होंगे। यह रैली कोलार रोड स्थित गोल जोड़ से एकांत पार्क तक निकलेगी।


लैंडस्केप क्या है...
हर टाइगर रिजर्व का एक लैंडस्केप एरिया होता है। बाघों की गणना के दौरान एक जोन चिह्नित किया जाता है, इसे लैंडस्केप कहते हैं। रातापानी का लैंडस्केप भोपाल से देवास तक है। इसे वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया तय करता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE