BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2024, 6:29 pm
KHABAR : बीजेपी ने भंवरनाथ मंडल अध्यक्ष का नाम होल्ड पर रखा, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यालय पहुंचे लोग, जिलाध्यक्ष बोले- सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। बीजेपी ने गुरुवार को जिले के 25 मंडलों में से 19 मंडलों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए थे। हालांकि, उम्र का हवाला देने हुए भंवरनाथ मंडल से अनिल चावड़ा का नाम फिलहाल होल्ड पर रखा दिया गया है। जिससे नाराज माली समाज सहित अन्य लोग शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे। समाज के लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल से चर्चा की।


जानकारी के अनुसार एक दिन पहले भंवर नाथ मंडल से अनिल चावड़ा का नाम घोषित हुआ था, लेकिन उम्र का हवाला देते हुए फिलहाल उनके नाम को होल्ड पर रखा गया है। उसी के चलते देवास और भौंरासा क्षेत्र से बड़ी संख्या में चावड़ा के समर्थक भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे और जिलाध्यक्ष से चर्चा की।


जिलाध्यक्ष बोले- फिर से रायशुमारी की जाएगी
जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है। प्रदेश संगठन ने जो निर्देश और गाइडलाईन हमें दी थी। उसी के आधार पर जिले के मंडलों के गठन की अनिवार्यता को पुर्ण किया था। प्रदेश निर्णय के अनुसार सर्वानुमति से सभी मंडलों की घोषणा हुई। सभी के हितों का ध्यान रखते हुए घोषणा कि गई थी, लेकिन भौंरासा के संबंध में जब चर्चा आई है। वर्तमान में प्रदेश स्तर से नाम होल्ड करने का निर्देश मिला है। यह प्रक्रिया आने वाले दिनों में फिर से होगी जब मंडल अध्यक्षों की रायशुमारी होगी। तब जो सर्वाेत्तम होगा, उसे सर्वसम्मति से लागू किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE