BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2024, 6:34 pm
NEWS : लूट की घटना में लिप्त दो आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, आकोला थाना पुलिस ने की वांछित आरोपियों की धरपकड़, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आकोला थाना पुलिस ने की वांछित आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत सोने की मुरकिया लूट की घटना में लिप्त दो आरोपी एवं ऑनलाइन ठगी के वांछित एक आरोपी सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय के आदेश से दो को पुलिस हिरासत व एक को न्यायिक हिरासत में रखा गया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले के विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियो की धरपकड कार्यवाही के अंतर्गत के एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी कपासन हरजीलाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी आकोला भगवतसिंह उनि. के निर्देशन में एएसआई भैरूलाल, बाबूलाल, कानि. संतोष कुमार, रवि कुमार व सम्पत लाल की टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा 06 अगस्त 2023 को एक वृद्ध तुलसीराम पुत्र जमना लाल भाटी के साथ मारपीट करके प्रार्थी के कान में पहनी हुई 1 तोले सोने की वजनी मुरकिया लुट ले जाने की घटना मे वांछित आरोपी मंगलवाड़ थाने के भीखाखेडा निवासी 34 वर्षीय शंकरलाल पुत्र अमरचन्द बावरी व  मंगलवाड़ थाने के छीपाखेडा निवासी 27 वर्षीय पृथ्वीराज पुत्र हरीसिह बावरी की तलाश कर दोनो आरोपियों को गिरफतार कर उनकी निशादेही से कान की सोने की मुरकी बरामद की गई। 
इसी प्रकार आकोला क्षेत्र मे ऑनलाईन ठगी के मामले में लिप्त एक आरोपी भीलवाड़ा जिले के सांगास थाना गंगापुर निवासी विष्णुदास वैष्णव पुत्र मदनदास वैष्णव को गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE