BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2024, 6:42 pm
KHABAR : कलेक्टर ने सरकार की एक वर्ष की उपलब्धि पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ, गांधी चौराहा पर नागरिकों ने देखी प्रदर्शनी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्रदेश सरकार को एक वर्ष होने वाला है। इस संबंध में राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धि पर आधारित प्रदर्शनी गांधी चौराहा मंदसौर में लगाई गई। जिसका कलेक्टर अदिती गर्ग ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में राज्य शासन के एक वर्ष में किए गए कार्यों का वर्णन हैं। प्रदर्शनी का नागरिकों द्वारा अवलोकन किया जा रहा है तथा प्रदर्शनी के माध्यम से नागरीक गण प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। जिले में 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक “जन कल्याण अभियान” संचालित हो रहा है। जिसके तहत जिले में ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिया जा रहा हैं। शिविर में प्राप्त आवेदनों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। जनकल्याण अभियान में केन्द्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक और लक्ष्य आधारित 45 योजनाओं की 63 सेवाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। इन योजनाओं के लाभ से वंचित रहे पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें हितलाभ दिया जा रहा है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE