मंदसौर। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नयाखेड़ा बायपास मंदसौर में 17 दिसम्बर 2024 को होंडा फोर व्हीलर लिमिटेड द्वारा लोकेशन टपूकड़ा राजस्थान में अप्रेंटिस 150 एवं एफटीए 50 पदों के लिए एक दिवसीय कैंपस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी इंजीनियरिंग ट्रेड जैसे फीटर,मैकेनिक मोटर व्हीकल,डीजल मैकेनिक, टर्नर ,वेल्डर, ऑटोमोबाइल एवं इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय उम्र 18 से 23 अप्रेंटिस एवं 19 से 25 वर्ष एफटीए के लिए के अभ्यर्थी पात्र होंगे। जिसमें वेतन अप्रेंटिस के लिए 13550 एवं एफटीए के लिए 25550 मासिक वेतन होगा। अधिक जानकारी के लिए 7987241710 पर संपर्क कर सकते है।